Official Release
29 September 2026
विग्रह संग्रह सेवा का शुभारंभ
सनातन सेवा संघ (दिल्ली)
महत्वपूर्ण सूचना: 'विग्रह संग्रह सेवा' का शुभारंभ
सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र में स्थिति विभिन्न धर्म स्थलों (मठ-मंदिरों, आश्रमों एवं गौशालाओं) में स्थापित विग्रह संग्रह केंद्रों से सनातन विग्रहों एवं पवित्र धार्मिक चिन्हों का आदरपूर्वक एवं सम्मानजनक संग्रह करने हेतु 'विग्रह संग्रह सेवा' की शुरुआत कल से की जा रही है।
इस पावन पहल का मुख्य उद्देश्य हमारे पूज्य विग्रहों, खंडित/पुराने धार्मिक चित्रों एवं चिन्हों का शास्त्रसम्मत व मर्यादापूर्ण रखरखाव एवं निस्तारण सुनिश्चित करना है।
सेवा एवं संपर्क जानकारी:
यदि आपके समीप स्थित मंदिर, आश्रम या गौशाला में संग्रह केंद्र से संबंधित जानकारी चाहिए या सहयोग देना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
WhatsApp: 8588806078 - Call: 9818840071
Website: www.sanatansevasangh.com
सनातन संस्कृति, धर्म और देव-प्रतिमाओं के सम्मान एवं संरक्षण के इस पावन कार्य में सहभागी बनें।
Press Kit / Document
PDF format